कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। हनुमंत विहार स्थित साइकिल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मजदूर की मौत हो गई। जबकि, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हनुमंत विहार के राजेंद्रनगर निवासी 42 वर्षीय सुनील कुमार बौद्धनगर स्थित पुष्पा साइकिल्स में काम करते थे। परिवार में पत्नी किरन बेटा शिवा उर्फ सक्षम हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से सुनील और उनके साथी कर्मचारी विनोद निवासी सनिगवां चकेरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल साथी कर्मचारी उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके साथी का निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.