धनबाद, जनवरी 26 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह कोल वाशरी स्थित भाटडीह श्रीश्री चंडी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्री 1008 सात दिवसीय हनुमंत महायज्ञ रविवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकली। इसमें 301 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लिए जय श्रीराम, जय श्री हनुमान, जय महाकाल आदि उद्घोष करते हुए चल रहीं थीं। मुख्य यजमान स्वरूप राय व उनकी धर्मपत्नी पुतुल राय थे। अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित रंजीत शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चार ने परघाबाद बड़ा तालाब में जलभरणी रस्म कराया। सोमवार को यज्ञ मंडप प्रवेश, पंचाग पूजन, अग्नि मंथन के साथ महायज्ञ आरंभ होगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि में वृंदावन से आईं लक्ष्मी किशोरी श्रीमद्भागवत का वाचन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने में चंडी सेवा समिति के सभी सदस्य लगे हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.