हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारूति नंदन महायज्ञ की तैयारी शुरू
सासाराम, अप्रैल 9 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सूर्यपुरा पश्चिम मोहल्ला महावीर स्थान में आगामी 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारूति नंदन महायज्ञ की तैयारी शुरु कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यपुरा के वार्ड नंबर 08 स्थित महावीर स्थान में नवनिर्मित मंदिर और उसमें स्थापित होने वाले बजरंगबली की मूर्ति को लेकर याज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खड़ेश्वरी महाराज विंध्य कुंड अयोध्या धाम और याज्ञाचार्य पंडित सुबोध कुमार पांडेय के सानिध्य में यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.