हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति
आरा, फरवरी 26 -- -सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का किया गया वितरण सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के ईनुरूखी गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का विधिवत समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हनुमान जी की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञ के दौरान कथा, प्रवचन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महंत श्री श्री 108 कमला पाण्डेय जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यज्ञ में राजेंद्र यादव एवं जगदीश यादव मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए और विधि-विधान से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.