शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। शहर के बीपीएड छात्र के साथ हॉस्टल में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर चार नामजद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के जोधपुर निवासी कमल किशोर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शाहजहांपुर स्थित सत्यपाल सिंह यादव कॉलेज में बीपीएड की पढ़ाई कर रहा है और वर्तमान में हनुमत धाम आश्रय स्थल में रह रहा है। छात्र ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे कॉलेज के सीनियर छात्र सैतान सिंह, स्वरूप दान, सुरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह जबरन उसके हॉस्टल के कमरे में घुस आए। पीड़ित ने बताया आरोपियों ने उस पर अपने ईयरबड्स चोरी करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर ...