गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल में बुधवार को दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान कर्मियों के कार्यों एवं दायित्व के साथ मतपेटिका को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रश्न-उत्तर विधि से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो. वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी पदाधिकारी मुकुल राज ने कहा कि प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.