नई दिल्ली, मई 27 -- हनी सिंह जिनके गानें ब्लॉकबस्टर रहे हैं और जेन जी जनरेशन उनके जबरदस्त फैन रहे हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब हनी ने काफी डाउनफॉल देखा है। अब हनी सिंह ने बताया कि कैसे वह बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजरे हैं। उन्होंने यह भी बताया इस दौरान कि वह गंजे हैं और विग पहनकर रखते हैं और इन सबके पीछे उनकी वो दवाई हैं।जब खौफ में रहने लगे थे हनी सिंह हनी ने एबी टॉल्क्स से बात करते हुए बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में बात करते हुए कहा, 3 साल तक मैं बेडरूम से बाहर नहीं आया था। यहां तक कि शॉवर के दौरान मैं अपना बाथरूम का दरवाजा भी ओपन रखता था क्योंकि मैं डरा हुआ था। मुझे डर था कि मैं मर जाऊंगा। बाइपोलर डिसऑर्डर आपको हर वो गलत सोचने को मजबूर कर देता है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपको वो सब चीजें रियल लगती हैं जो असल में होती ही नहीं हैं। ...