नई दिल्ली, मई 26 -- पंजाब में नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम को नया आयाम देते हुए लोकप्रिय गायक-रैपर हनी सिंह ने भाजपा के साथ मंच साझा कर सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी नशा-विरोधी अपील 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा सियासी हथियार साबित हो सकती है। दरअसल, मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात के दौरान हनी सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। दोनों ने संयुक्त रूप से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ संदेश जारी किया। तरुण चुघ ने हनी सिंह की नशे की लत से उबरने की संघर्ष गाथा की सराहना करते हुए कहा कि अगर हनी सिंह उस दलदल से बाहर निकल सकते हैं, तो पंजाब का हर बच्चा बाहर निकल सकता है।"हनी सिंह की कहानी क्यों...