हनी बॉक्स योजना में आवेदन अब 20 जून तक कर सकते
बरेली, जून 10 -- बरेली। मधुमक्खी पालन करने के इच्छुक लोगों के लिए यह राहत देने वाली सूचना है। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित हनी मिशन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 कर दी गई है। इस योजना के तहत निशुल्क हनी बॉक्स और टूल किट आवेदन करने वाले को दिया जाता है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को 5 दिन प्रशिक्षण के बाद प्रति व्यक्ति 5 हनी बॉक्स और आवश्यक टूल-किट निशुल्क दी जाएगी। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग 20 जून 2026 को शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय बरेली में जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए upkvib.gov.in साइट को देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.