बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया, संवाददाता। कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट, जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा के नेतृत्व में 40 खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हनी सोनी और आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर लिया। जनपद को दो स्वर्ण, चार रजत, पांच कांस्य समेत कुल 11 पदक मिले।हनी सोनी व आयुष कुमार को स्वर्ण पदक, पलक गुप्ता, आयुष,अहिल रज़ा खान व ऋषि गुप्त को रजत पदक के साथ ही प्रिया मिश्रा, अलोक, रिया और अयुषी सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- बलिया की वैभवी ने सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड सुमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.