रामपुर, मार्च 28 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर एक लाख 35 हजार रुपये छीन लेने के मामले में गदरपुर पुलिस ने गैंग के एक और सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर पट्टी गांव निवासी दीपक है। गदरपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। जनवरी माह में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ैयान शादी की निवासी एक युवक ने गदरपुर पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उसकी फेसबुक पर जुमेरा खान नामक फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया था। मैसेज करने वाली महिला ने युवक से बात करनी शुरू कर दी थीं। युवक के अनुसार इसके बाद महिला ने फोन पर उससे मिलने का दबाव डाला था। जिसके बाद उसे गदरपुर क्षेत्र में बुलाया था। यहां एक कमरे में युवक अभी दोनों से बात कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.