बिजनौर, फरवरी 27 -- शहर कोतवाली के गांव निजामतपुरा गंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग, घर में घुसकर मारपीट करने और सोने के जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली के गांव निजामतपुरा गंज निवासी संगीता पत्नी कुलदीप ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति रिक्शा चलाते हैं और रिक्शे पर उनका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवती ने उसी नंबर पर संपर्क कर हनी ट्रैप के जरिए उसके पति को ब्लैकमेल करना शुरू किया। पीड़िता के अनुसार 16 अक्टूबर 25 को उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी, लेकिन उस समय केवल समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया। महिला का कहना है कि कुछ समय तक कॉल बंद रहीं, लेकिन बाद में फिर से मैसेज आने लगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.