हनी क्लस्टर के रुप में विकसित होगा मुनस्यारी
पिथौरागढ़, जून 9 -- मुनस्यारी। हिमनगरी को अब हनी क्लस्टर के रुप में विकसित करने के लिए ग्रामीणों को मौन पालन से जोड़ा जा रहा है। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि एमबीएडीपी के तहत चार ग्राम पंचायत तल्ला दुम्मर, सेरासुराईधार, पैंकुती, बूंगा के 43 ग्रामीणों को मधु कालोनी के साथ बाक्स का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मधुपालको का फेडरेशन बनाकर उच्च गुणवत्तायुक्त शहद को मुनस्यारी अलपाइन हनी के नाम से बाजार में लांच कर ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचा जाएगा। इस योजना के तहत हर गांव में शहद निकालने की आधुनिक मशीन भी दी जानी है। मधुपालको को मधुमक्खी पालन से संबंधित उपकरण तथा सामान भी दिया गया है। यहां उद्यान पर्यवेक्षक तनुजा जंगपांगी, उद्यान सहायक माधो राम, धर्मानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.