हनी इलेवन और ट्रिपल एक्स ने अपने-अपने मैच में जीते
भागलपुर, मार्च 2 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में रविवार को एसपीएल टीवीएस टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दो मुकाबलों में ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम और हनी इलेवन की टीम ने अपने अपने मैच में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का पहला मैच खुशी रानी टीम और ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खुशी रानी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में हनी इलेवन और एमसीसी कहलगांव की टीम आमने-सामने हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमसीसी कहलगांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.