मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- साहेबगंज (मुजफ्फरपुर), हिसं। मदरसा रोड निवासी मोहित कुमार (27) की इंडोनेशिया के बाली द्वीप में एक मार्च को समुद्री लहर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि पत्नी रजनी जायसवाल (25) गंभीर बताई जा रही है। मृतक व्यवसायी सतीश कुमार का पुत्र था। पति-पत्नी हनीमून पर गए थे। समुद्र किनारे तैनात गार्ड ने दंपती को बाहर निकालकर सीलोन अस्पताल बाली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। बाली से शव बनारस पहुंचा, जहां से शनिवार की अहले सुबह शव को घर लाया गया। परिजनों ने सत्तर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया, फिलहाल मोहित की पत्नी रजनी जायसवाल का सहरसा स्थित मायके में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतक के चचेरे भाई शिक्षक नेता विपिन कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.