हनीमून के दौरान सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप
नोएडा, जून 29 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। हनीमून के दौरान सीढ़ियों से धक्का देकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-75 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान से हुई थी। विवाह के बाद दोनों हनीमून के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग गए। आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग में होटल की सीढ़ियों पर पति ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गईं। गिरने से दोनों घुटनों में गंभीर चोट आई और सिर व पेट पर भी चोट लगी। 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने उनका मोबाइल फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.