मथुरा, फरवरी 17 -- कस्बा ओल के प्रधान और हनीट्रेप के आरोपी प्रधान ने सोमवार को आगरा न्यायायलय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसे तलाशती रह गयी। उस पर महिला व स्थानीय पुलिस के सहयोग से आगरा के किसान को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप है। पुलिस टीम ओल चौकी प्रभारी व कांस्टेबल की तलाश कर रही है। बताते चलें कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में ओल कस्बा में ओल चौकी पुलिस के सहयोग से हिस्ट्रीशीटर वर्तमान प्रधान खूबीराम ने एक महिला के माध्यम से आगरा के किसान को हनीट्रैप में फंसाया था। इस दौरान आरोप है कि चौकी पुलिस के सहयोग से एक लाख रुपये लिया था तो चार लाख रुपये दो फरवरी को देने की बात की थी। तब तक किसान की कार को पुलिस ने चौकी पर खडा करा लिया था। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जांच कराकर पुलिस कर्मियों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चौ...