रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर का एक युवक रुद्रपुर में युवतियों द्वारा बिछाए गए हनीट्रैप के जाल में फंस गया। युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और अश्लील वीडियो बनाकर आठ लाख रुपये की मांग की। बाद में मारपीट कर युवक से 14,500 रुपये लूट लिए। युवक किसी तरह जान बचाकर रामपुर पहुंचा। पीड़ित युवक की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक के मोबाइल पर अक्तूबर माह में एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। कॉल बैक करने पर एक युवती ने फोन उठाया और बाद में मैसेज कर अपना नाम नेहा बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और कुछ दिनों तक कॉल व मैसेज के जरिए संपर्क बना रहा। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को युवती ने युवक को रुद्रपुर बुला...