संवाददाता, फरवरी 8 -- मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित वलीदपुर गांव के सामने एक ढाबा संचालक ने करनावल निवासी युवक पर पांच लाख रुपये हड़पने और हैनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ढाबा संचालक ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, ढाबा संचालक के यहां काम करने वाले एकाउंटेंट ने वर्ष 2024 में अपने पिता के इलाज के लिए उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जब ढाबा संचालक ने बार-बार पैसे लौटाने के लिए कहा तो एकाउंटेंट ने उसे अपने घर बुलाया और जल्द रकम लौटाने का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने अपनी बहन से भी परिचय कराया। आरोप है कि कुछ समय बाद एकाउंटेंट की बहन ने इंस्टाग्राम पर ढाबा संचालक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.