हनीट्रैप मामला : पुलिस रिमांड पर लाए आरोपी की निशांदेही पर 40 हजार बरामद
मथुरा, मार्च 13 -- गत माह थाना क्षेत्र के ओल कस्बा में चौकी प्रभारी एवं एक सिपाही के सहयोग से हनीट्रैप के प्रकरण में फरह पुलिस द्वारा आगरा जेल से खूबीराम प्रधान को पुलिस रिमांड पर लाया गया और उसकी निशांदेही पर पुलिस ने 40 हजार रुपये बरामद किये हैं। आरोप है कि 31 जनवरी को ओल के वर्तमान प्रधान खूबीराम ने ओल चौकी प्रभारी कपिल कुमार एवं एक़ सिपाही के सहयोग से एक़ महिला एवं श्याम ठाकुर निवासी जमालपुर आदि के माध्यम से आगरा निवासी किसान जगदीश को हनीट्रैप में फंसा लिया था और उसे पुलिस चौकी ओल लाकर बलात्कार के आरोप में जेल भेजने का भय दिखाकर एक़ लाख रुपये लिए थे। शेष चार लाख रुपये लाने तक उसकी कार को खड़ा करा लिया था। जगदीश द्वारा 4 फरवरी 2026 को थाना फरह में उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया। खू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.