हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ : एनकाउंटर की धमकी देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 2 -- ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए युवकों से उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले इंस्टाग्राम पर युवकों को अपने जाल में फंसाता था, फिर उन्हें मिलने के बहाने बुलाकर फर्जी कार्यालय ले जाता था। वहां खुद को पुलिस अफसर बताकर मुकदमे में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस के अनुसार रिठानी निवासी नीरज पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और दो अन्य साथियों ने पुलिस अफसर होने का झांसा देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा 10 हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने राहुल पाल (25 वर्ष) निवासी रिठानी और आकाश (20 वर्ष) निवासी पुट्ठा, था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.