रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लूट और ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नानकमत्ता पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिलाओं समेत छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 14 मार्च की रात आरोपियों ने महिलाओं के माध्यम से फोन कर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और मिलने के बहाने उसे नानकमत्ता क्षेत्र के मच्छीझाला इलाके में बुलाया। पीड़ित जैसे ही अपनी हुंडई आई-10 कार से वहां पहुंचा, पहले से मौजूद महिलाओं और उनके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक मकान में बंधक बना लिया, जहां उसके साथ मारप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.