हनीट्रैप गिरोह की फरार महिला गिरफ्तार, युवक से वसूले थे 2.32 लाख रुपये
रामपुर, जुलाई 13 -- रामपुर। केमरी के एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर, बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर 2.32 लाख रुपये वसूलने के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला गिरोह की सक्रिय सदस्य है, जबकि पुलिस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में नामजद और लंबे समय से फरार चल रही आरोपी महिला सुप्रिया शुक्ला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। केमरी निवासी पीड़ित पेशे से वेल्डिंग का काम करता है, उसने 24 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसके व्हाट्सऐप पर एक युवती का मैसेज आया था, जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती ने उसे मीठी बातों में फंसाया और 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.