अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा नेताओं को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में अधिवक्ता अनूप कौशिक को बुधवार को एक मुकदमे में जमानत मिल गई। जबकि दूसरे मुकदमे में उनकी अंतरिम जमानत 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। पांच अगस्त को भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी व अधिवक्ता निधीश कांत भट्ट ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि पूजा नाम की महिला और वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कौशिक ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये वसूल लिए हैं। बन्नादेवी थाना पुलिस ने महिला काजल व उसके पति श्रवण कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसी क्रम में बरौली चेयरमैन मनोज सिंह ने क्वार्सी थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज करके बताया कि उनसे भी गिरोह ने आठ लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। उधर, अधिवक्ता अनूप कौशिक ने निचली अदालत में सरेंडर डाली। वहां से ...