हनीट्रैप और 1.50 करोड़ का सपना; NRI लड़की ने शादी का लालच देकर 40 लाख ठगे
ऋषिकेश, जून 25 -- ऋषिकेश के युवक को एक विदेशी युवती ने शादी का झांसा देकर 39.62 लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला ने युवक को पहले हनीट्रैप में फंसाया। फिर क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर उससे रकम झटक ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक सिंह रौतेला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। जहां उनका संपर्क अंजली कृष्णन नामक एनआरआई से हुआ। अंजली ने खुद को लंदन निवासी व फैशन बिजनेस से जुड़ा बताया। बीती 25 मार्च से वह यूके(+44)के नंबरों से व्हाट्सएप पर चैट व वीडियो कॉल करने लगी। युवती ने अभिषेक की मां से भी वीडियो कॉल पर बात कर शादी का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू, आज 7 जिलों में बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.