हनीट्रैप : दरोगा ने भाई को हनीट्रैप में फंसवाया, युवती समेत पांच गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 14 -- गुलावठी क्षेत्र में एक दरोगा ने जमीन विवाद के चलते अपने भाई को एक युवती की मदद से हनीट्रैप में फंसवा दिया। युवक को हनीट्रैप में फंसाने के बाद उससे रुपये ठगने का प्रयास किया गया। युवक की शिकायत पर गुलावठी पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती, उसके पिता समेत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है। वहीं, रामपुर में तैनात दरोगा की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि थाना गुलावठी में गांव उलेड़ा निवासी पीड़ित राकेश कुमार ने 13 मई को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.