हनीट्रैप : गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद
बिजनौर, सितम्बर 19 -- झूठे और सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमों में लोगों को फंसाकर समझौते के नाम पर रकम वसूलने के आरोपों की जांच कर रही नजीबाबाद पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद करने का दावा किया है। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी गौतम राय ने बताया कि मौहम्मद आसिम, साहिल, मुराद खान और नवाब ने नजीबाबाद थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए थे। इनमें जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, दिलशाद और अन्य लोगों पर षड्यंत्र कर झूठे दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराने तथा बाद में समझौते के नाम पर रकम मांगने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने चारों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.