रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। हनी ट्रैप के आरोप में गदरपुर में पकड़ी गई जौहर उर्फ महक को रामपुर लाने के लिए गंज थाना पुलिस ने सोमवार को बी-वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पुलिस आरोपी जौहर उर्फ महक से रामपुर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस इसके गैंग के बारे में जानकारी जुटाएगी। केमरी थाना क्षेत्र निवासी युवक के मोबाइल व्हाट्सऐप पर एक युवती का मैसेज आया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और युवती ने बातों के जाल में उसे फंसा लिया था। 22 नवंबर को उसे बड़ी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुलाया गया था। वहां एक कमरे में उसकी डंडों से पिटाई की थी। छोड़ने के नाम पर 1.52 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद उसे कार में बैठाकर रात नौ बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में पहुंचे थे। यहां हनीट्रैप गिरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.