हनीट्रैप: आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
रामपुर, मई 21 -- रामपुर। बुलंदशहर में पकड़ गए अंतरराज्यीय हनीट्रैप गिरोह की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी एक दरोगा अब भी फरार चल रहा है। इस गिरोह ने सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भी कई सफेदपोशों और रईसों को जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूली है। रामपुर जिले के विभिन्न थानों में भी इस गिरोह के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामला सैफनी थाना क्षेत्र का है, जहां तीन सगे भाइयों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया। बीते 14 मई को बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत पांच शातिरों को सलाखों के पीछे भेजा था। हालांकि, इस मामले में आरोपी दरोगा अभी भी गिरफ्त से बाहर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.