हनवारा हाट के समीप मुख्य सड़क पर घुटने भर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गोड्डा, मई 17 -- महगामा, प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा हाट के समीप मुख्य सड़क पर इन दिनों घुटने भर गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक एवं अन्य छोटे वाहन चालकों को भी काफी कठिनाई हो रही है। बाजार आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय समस्याएँ स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सड़क पर पानी जमा है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि कहीं नाला का निर्माण नहीं होने तथा कहीं नाला जाम रहने के कारण बारिश एवं घरों का गंदा पानी सड़क पर बहकर जमा हो जाता है। यही स्थिति महगामा प्रखंड के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.