गोड्डा, जनवरी 23 -- महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा कार्तिक मंदिर के सामने स्थित हनवारा निवासी दिलीप साह की ज्वेलरी दुकान में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया, हालांकि दुकान के भीतर लगे ग्रिल को तोड़ने में वे असफल रहे। इसके बावजूद चोर दुकान के अंदर रखे बक्से जिसमें करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण रखे हुए थे लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दिलीप साह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देख वे हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और स्थानीय पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। शटर उठाकर देखने पर अंदर रखा बक्सा में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी की आभूषण गायब पाया गया, जिसमें चांदी की हार समेत अन्य आभूषण थे। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.