हनवारा मिल्की चौक पर सड़क का जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, विभाग बेखबर
गोड्डा, जून 20 -- महगामा प्रतिनिधि । महगामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा के मिल्की चौक स्थित मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा दिन-प्रतिदिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। सड़क के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या का विस्तार स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार वाहनों के आवागमन और बारिश के कारण गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। दिन के समय तो चालक किसी तरह सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासियों की चिंताएँ स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि कई वाहन चालक गड्ढे से बचने के प्रयास में असंतुलित हो जाते हैं, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.