हनवारा मंडल में योगाभ्यास, भाजपाइयों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
गोड्डा, जून 22 -- महगामा प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हनवारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयानगर पंचायत में सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन हनवारा मंडल प्रभारी पप्पु ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केशरी यादव के मार्गदर्शन में किया गया। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।इस अवसर पर हनवारा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी शांत और संतुलित बनाता है। यह भी पढ़ें- भाजपा की ओर से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.