हनवारा बाजार में जर्जर बिजली तार बदलने का काम शुरू
गोड्डा, मई 26 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा में लंबे समय से जर्जर बिजली तार लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बने हुए थे। इस गंभीर समस्या को लेकर हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और बाजार क्षेत्र में पुराने एवं जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को विभागीय कर्मियों द्वारा बाजार के विभिन्न हिस्सों में पुराने तार हटाकर नए तार लगाए गए। कार्य शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। लोगों ने बताया कि जर्जर तारों के कारण हमेशा शॉर्ट सर्किट और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों के विरोध के बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर खासकर बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता था। साथ ही बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.