गोड्डा, मार्च 6 -- महगामा। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग ने हनवारा में लोगों के बीच घबराहट का माहौल पैदा कर दिया है। बीते दो-तीन दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। लोग पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका को लेकर बड़ी मात्रा में तेल खरीदकर जमा कर रहे हैं। कई लोग बाइक और गाड़ियों के अलावा ड्रम, गैलन और अन्य बड़े बर्तनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाकर घर ले जाते नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों तेल की बिक्री काफी बढ़ गई है। सुबह से पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.