गोड्डा, अप्रैल 13 -- महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड के हनवारा पंचायत में नवनियुक्त पंचायत सचिव द्वारा अब तक प्रभार नहीं लेने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र के निवासियों को विशेष रूप से मृत्यु प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने में दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पंचायत कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं है, जिससे जरूरी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। कई लोग दूर-दराज से पंचायत भवन पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। खासकर ऐसे परिवार, जिन्हें तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नवनियुक्त पंचायत सचिव को प्रभार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.