गोड्डा, फरवरी 27 -- महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोर दीवार फांदकर घरों में घुसे और ताले तोड़कर बक्सा व गोदरेज तोड़ दिए। इस घटना में नरैनी गांव निवासी नूरेशा खातून (पति जब्बार अंसारी) और मिनहाज आलम (पिता मंजूर आलम) के घरों से गहने, नकदी समेत कीमती सामान चोरी होने की सूचना है। पीड़ित बीबी लाडिया खातून (पति मिनहाज आलम) ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। परिवार नया मकान बनवा रहा था और दिन में सामान शिफ्ट किया जा रहा था,जबकि रात में परिवार पुराने घर में सोने चला जाता था। इसी बीच सुनसान समय का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुराने घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.