गोड्डा, अप्रैल 11 -- महागामा एक प्रतिनिधि । जनता की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली पुलिस खुद असुरक्षित माहौल में काम कर रही है। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना इसका स्पष्ट उदाहरण है, जहां वर्षों बीत जाने के बावजूद आज तक थाना को अपना स्थायी भवन नसीब नहीं हो पाया है। जर्जर सामुदायिक भवन में बैठकर पुलिस अधिकारी और जवान किसी तरह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। करीब डेढ़ दशक गुजर जाने के बाद भी हनवारा थाना सामुदायिक भवन में ही संचालित हो रहा है। पहले इसे ओपी का दर्जा मिला, बाद में थाना बनाया गया, लेकिन आधारभूत सुविधा अब भी नदारद है। सरकार जहां राज्यभर में थाना भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं हनवारा थाना अब भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। वर्तमान में थाना मात्र दो कमरों में चल रहा है, जहां ना पर्याप्त जगह है और ना ही जरूरी ...