हनवारा गेरूआ नदी पुल पर जगह जगह उभरे गड्ढे, हादसे का डर
गोड्डा, जून 8 -- महगामा प्रतिनिधि। हनवारा क्षेत्र स्थित गेरूआ नदी पुल की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। पुल के ऊपर कई स्थानों पर गड्ढे और सड़क की सतह उखड़ जाने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो छड़ दिखने लगे हैं।
पुल की महत्ता यह पुल महगामा एवं आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन तथा पैदल यात्री आवागमन करते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर बने गड्ढों का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। रात के समय और बरसात के मौसम में इन गड्ढों के कारण दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है।
अवश्यक मरम्मत की मांग कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.