गोड्डा, जून 2 -- महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा मैन चौक के समीप सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद इसकी सूचना हनवारा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले लगभग 15 दिनों से क्षेत्र में घूमता देखा जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह इधर-उधर भटकता रहता था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार उसे भोजन और अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती थी। यह भी पढ़ें- अस्थावां में अज्ञात शव बरामदघटना की जानकारी सोमवार सुबह जब लोगों ने उसे काफी देर तक एक ही स्थान पर पड़ा देखा तो संदेह होने पर पास जाकर देखा, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बेन से 55 वर्षीय अधेड...