हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हदयपुर में सोमवार रात मामूली कहासुनी को लेकर जमकर विवाद हो गया था। इसी दौरान फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। ग्राम हदयपुर निवासी संजय कुमार की गांव में मिठाई की दुकान है। संजय ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 फरवरी की शाम दुकान के सामने उस्मान और अतीकुर्रहमान व दूसरे पक्ष के उबैर के बीच विवाद हो गया था। पीड़ित और उसके बेटे व अथर आलम ने झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी उस्मान व अतीकुर्रहमान ने फायरिंग कर दी। बेटे देव के बाजू और माथे में गोली लग गई। देव का हापुड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.