हथौड़ों गैंग के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
गुड़गांव, जुलाई 7 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने हथौड़ा गैंग के फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी पंकज कुमार, आर्य नगर निवासी विश्वास उर्फ भोला को रविवार को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी हन्नी के दोस्त हैं। घटना के दिन हन्नी के बुलाने पर दोनों उसके साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शिकायतकर्ता पर हथौड़े से हमला किया था। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों किसी समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद आए हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी अमन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि गत वर्ष आठ अक्तूबर को वह रघुबीर कॉलोनी स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.