हथौड़े से हमला कर पत्नी को मार डाला
गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फर्रुखनगर की प्रताप कॉलोनी में शनिवार सुबह महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने ही पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक करना सामने आई है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने फोन कर कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फर्रुखनगर थाना प्रभारी तुरंत पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ के साथ मकान पर पहुंचे। पूरे कमरे में खून के छींटे उड़े हुए थे और सामान बिखरा पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.