हथौड़ी में सात घंटे बाधित रही बिजली
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र में बुधवार को सात घंटे बिजली बाधित रही। इस कारण बेरई पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। पीएसएस से लगभग डेढ़ दर्जन गांव जुड़े हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पीएसएस का संपर्क नंबर है। इधर कनीय अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। यह भी पढ़ें- हथौड़ी में सात घंटे बाधित रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.