मुजफ्फरपुर, मई 20 -- हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदई गांव में बगीचे से हथौड़ी थाने की पुलिस ने 60 लाख रुपये की विदेश शराब जब्त की है l पुलिस ने मंगलवार को तड़के तीन बजे छापेमारी की। मौके से एक थार गाड़ी, दो लग्जरी कार, एक पिकअप और एक ट्रक भी जब्त किया गया है। सभी गाड़ियों पर शराब लदी थी। छापेमारी के लिए पुलिस को आते देख शराब व गाड़ियों को छोड़कर धंधेबाज फरार हो गए। यह भी पढ़ें- हथौड़ी में पंजाब से मंगाई गई 60 लाख की शराब जब्तछापेमारी की जानकारी एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया है कि मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के लिए निकली पुलिस की गाड़ियों को बगीचे की ओर आते देख धंधेबाज भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक यूपी नंबर का ट्रक, एक थार, एक पिकअप, दो कार पर लदी शराब की खे...