हथौड़ी : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के प्रयागवारी गांव में रविवार देर रात संदिग्ध स्थिति में अजय शंकर पांडे (45) की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी पूजा कुमारी बेटी के साथ मुजफ्फरपुर शहर में किराए के मकान में रहती है। सूचना पर सोमवार की सुबह पूजा हथौड़ी थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि पति पहले मुंबई रहते थे। तबीयत खराब होने पर 10 दिन पहले पति घर आए थे। उसने पति की हत्या की आशंका जताई है। अजय शंकर और पूजा की दूसरी शादी थी। पूजा की मायका कटरा में है। उसे एक लड़का और एक लड़की है। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों में अनबन होने के बाद अलग-अलग रहते थे। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.