हथौड़ी : फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- हथौड़ी। डकरामा निवासी रंजन सहनी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह गरहां में छिपा हुआ था। उसके खिलाफ शराब का मामला दर्ज था। डकरामा चौर में 28 अप्रैल की सुबह पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से 200 लीटर शराब जब्त की गई थी। उस दौरान रंजन फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- हथौड़ी : फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.