मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। हथौड़ी थाना क्षेत्र के हथौड़ी में एक निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार को ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को रेफर कर दिया गया। शहर ले जाने के क्रम में रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम परिसर में शव रखकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मृत महिला हथौड़ी थाने के अम्मा निवासी चुनचुन साह की पत्नी रागिनी देवी (31) थी। सूचना पर पहुंची हथौड़ी पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड गलत तरीके से किया है। रागिनी देवी की तबीयत ठीक नहीं थी। स्वास्थ्य जांच के लिए नर्सिंग होम लाया था। अल्ट्रासाउंड जांच में रागिनी की बच्चेदानी में गांठ बताकर चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। कुछ ही देर...