मुजफ्फरपुर, जून 13 -- हथौड़ी। मधेपुरा पंचायत के मधेपुरा गांव में शनिवार को आम तोड़ने के विवाद में दो गुट भिड़ गए। इसमें एक गुट के रामईश्वर तिवारी का बायां हाथ तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर रामईश्वर तिवारी ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें पारसनाथ तिवारी, उनकी पत्नी मालती देवी, पुत्र विश्वजीत तिवारी और गौरव कुमार को नामजद किया है। बताया कि आम तोड़कर दरवाजे पर बाइक खड़ी कर ही रहे थे कि सभी आरोपित आ धमके। विरोध करने पर पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...