बदायूं, फरवरी 2 -- नगर के प्राचीन हथौड़ा मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ 15वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मुख्य यजमान जौहरी परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के आद भंडारा हुआ। भंडारे में सबसे पहले 108 कन्याओं, वरुआ और ब्राह्मणों को भोज कराकर दक्षिणा अर्पित की गई। इस अवसर पर बलदेव धाम के महंत ललितेश्वरानंद महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीएम राशि कृष्णा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, डॉ मनोज महेशवरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. वैभव गुप्ता, सनवीर पाल, वीरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.